Friday, April 12, 2019

1-मिलासरा कर टिहरी रियासत से समाप्त करने का श्रेय किसको जाता है ?
 उत्तर – चक्रधर जुयाल (उत्तराखंड का जनरल डायर)
टिहरी राज्य के राजा नरेंद्र शाह के समय एक कानून लागू किया गया था जिसके तहत किसानों की भूमि को भी वन भूमि में शामिल किया जा सकता था। इसी के विरोध में रवाईं की जनता ने आजाद पंचायत की घोषणा कर रियासत के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया। इसी आंदोलन के दौरान 30 मई 1930 को चक्रधर जुयाल ने उन पर गोलियां चलने का आदेश दे दिया, जिससे सेकड़ो लोग शहीद हो गए थे।
ये आंदोलन यमुना नदी के किनारे तिलाड़ी का मैदान में हुआ और रवांई गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में इसके विरोध में एकत्र हुए थे। इसलिये इस आंदोलन को तिलाड़ी आंदोलन या रवाईं आंदोलन भी कहते है।

2-उत्तराखंड का कौन सा व्यक्ति नोजवान भारत सभा का सदस्य था ?
उत्तर -बच्चूलाल

संग्रामी बच्चूलाल भट्ट का जन्म  लैंसीडाउन छेत्र मैं हुआ था!उनके पिता रामचंद्र भट्ट,अमृतसर मैं डाकखाने मैं नौकरी करते थे,बच्चूलाल भी अपने पिता के साथ अमृतसर ही एक दिली निवासी ब्यापारी की दूकान पर नौकरी करते थे!
 1929 में  कांग्रेस अधिवेसन मैं उनका परचय  क्रांतिकारी शम्भुनाथ आजाद से हुआ!
बच्चुलाला के क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित होकर शम्भुनाथ आजाद ने उन्हें "नौजवान भारत सभा"का सदस्य बना लिया,1931 मैं अम्बाला गोलीकांड के सम्बन्ध मैं बच्चूलाल सहित,अनेक लोगों को बंदी बनाया गया!

3- आजाद हिन्द फौज में सुभास चन्द्र बोस के संरक्षण दल में गढ़वाल से कौन  व्यक्ति सम्मिलित था ?
- मेजर देव सिंह दानु( कमांडर)

4-देश की प्रथम मालगाड़ी रूडकी से PIRAN कलियर कब चली ?
उत्तर -1851

देश में पहली बार रेल के सफर की शुरुआत 16 अप्रैल, 1853 से मानी जाती है, जब मुंबई से थाणे के बीच पटरियों पर दौडी थी। लेकिन हकीकत यह है कि भारत में रेल सबसे पहले 22 दिसंबर, 1851 को चली थी। तब रेल (मालगाड़ी) ने रुड़की से पिरान कलियर तक करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय की थी।

हरिद्वार से कानपुर के बीच पांच सौ किलोमीटर लंबी गंग नहर बनाने वाले तत्कालीन इंजीनियर कर्नल प्रोबी टी कॉटले ने गंगनहर पर लिखी अपनी रिपोर्ट "रिपोर्ट ऑन द गंगनहर कैनाल वर्क्स" में इसका वर्णन किया है। यह रिपोर्ट आज भी रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की सेंट्रल लाइब्रेरी में मौजूद है।

5- कन्या गुरुकुल देहरादून की स्थापना कब हुई ?
 -1922(आचार्य रामदेव)

6-भारत छोडो आन्दोलन 1942 के समय में कुमाऊँ का कमिश्नर कौन था ?
 - सर ऐक्टन

7-गढ़वाली पत्र को कब मासिक से साप्ताहिक किया गया?
-1915
1905 से देहरादून से ‘गढ़वाली’ मासिक पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया। लेकिन बाद में जब इसमें गढ़वाल यूनियन और गढ़वाल भ्रतृ मंडल का विलय कर ‘गढ़वाल सभा’ का गठन किया गया। इसी समय 1915 ‘गढ़वाली’ मासिक पत्रिका को साप्ताहिक किया गया।

8-1907 गोरक्षिणी सभा की स्थापना किसने की ?
-धनीराम (कोटद्वार)

9-सरुली और गढ़सुम्याल किसको कहा गया?
 -गरुड़ ज्ञानचंद

10-डाक्टर आनंदस्वामी के अनुसार गढ़वाली शैली के निर्माता किसको कहा गया है?
 -मुकुन्दीलाल

11-गढ़वाल के रईजिंग मैंन किसको कहा गया है?
-भोला दत्त चंदोला

12-उत्तराखंड मूल के प्रथम व्यक्ति जिन्होंने एवरेस्ट फतह किया ?
-हरीश चन्द्र रावत

 13-उत्तराखंड में प्रथम लोकायुक्त →
- न्यायमूर्ति सैयद हैदर अब्बास रजा

14-गाँधी मंदिर कहा है ?
 -नैनीताल

15-उत्तराखंड में नायक आंदोलन किससे सम्बन्धित है ?
उत्तर : दलित सुधार से

16-दक्षिणी गढ़वाल का गढ़ केशरी किसे कहा जाता है --
-केशव सिंह

17-नायक सुधर समिति का गठन 1919 में कहा किया गया -
-नैनीताल

18-उत्तराखंड से कुली बेगार प्रथा कब समाप्त किया गया ?
-1923

 19-3-स्वराज मंदिर का निर्माण किसने किया?
 उत्तर-विक्टर मोहन जोशी, महात्मा गांधी भी यहाँ आये थे

20-उत्तराखंड में प्रथम उत्तरांचली जिसे व्यास सम्मान प्राप्त हुआ →रमेश चन्द्र शाह (अल्मोड़ा के थे)

No comments:

Post a Comment

http://uk1996.blogspot.com/ बिस साला बन्दोबस्त लागू की थी। *बेटन* 🙏🏻उत्तराखंड का पहला गांव जो पूरी तरह से वाईफाई युक्त वाला गांव बन ग...