http://uk1996.blogspot.com/
*उत्तराखंड---स्रोत डीडी शर्मा*
*उत्तराखंड---स्रोत डीडी शर्मा*
*1) कंचनगंगा* - अलकनंदा की सहायक नदी, उद्गम - कुबेर पर्वत ,अलकापुरी, माना घाटी, चमोली
*2) कंडारदेव* - इष्टदेव, उत्तरकाशी
*3) कंसमर्दिनी पीठ* - देवीपीठ, पौड़ी गढ़वाल, यहां कोई प्रतिमा नहीं है।
*4) कटकु/कड़वा* - कुमाऊं मंडल का वीरगाथा गान जिसे भगार भी कहा जाता है। डॉ मदन चंद्र भट्ट ने अपनी पुस्तक पिथौरागढ़ संस्कृति और पुरातत्व में चंपावत के राजा रतन चंद्र की कटको का संकलन किया है।
*5) कटकेश्वर* - श्रीनगर बद्रीनाथ मार्ग पर।
*6) कटारमल* - कोसी के तट पर स्थित , कत्यूरी शासक कटारमल द्वारा निर्मित।
*7) कठनियादेव* - देव स्थल पिथौरागढ़
*8) कटपुड़िया/ कटपतिया देवी* -कुमाऊं मंडल के पूर्वी शोका जनजाति द्वारा पूजित एक देवी, इसका न कोई मंदिर है ना कोई पूजा की नियत विधि। कुमाऊं में इसे बूढ़ी देवी भी कहा जाता है।
No comments:
Post a Comment